अभिनेत्री जया प्रदा को 6 महीने जेल की सजा     

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 20 Second

चेन्नई . फिल्म अभिनेत्री और राजनेता जया प्रदा को शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत ने छह महीने के लिए जेल की सजा सुनाई. कोर्ट ने कथित तौर पर जया प्रदा पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.

कोर्ट ने यह कार्रवाई अपने थिएटर के कर्मचारियों को ईएसआई के पैसे का भुगतान नहीं करने के मामले में की. मामले में अभिनेत्री के बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू को भी दोषी पाया गया. जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर चेन्नई में एक सिनेमाहॉल चलाते थे लेकिन घाटे के बाद इसे बंद कर दिया गया. वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने अपने वेतन से काटी गई ईएसआई राशि का भुगतान नहीं करने के लिए जया प्रदा के खिलाफ केस किया. बाद में श्रम सरकारी बीमा निगम ने जया प्रदा, राम कुमार और राजा बाबू के खिलाफ चेन्नई के एग्मोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामला दायर किया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैं दिवालिया हो गया हूं द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक - विवेक अग्निहोत्री 

Share on Social Mediaद कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि वह इस फिल्म की सफलता के बाद भी दिवालिया हो गए हैं. दरअसल, वह अपनी नई वेब सीरीज द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड को लेकर चर्चा में हैं. इस शो में कश्मीरी पंडित अपनी कहानियां बता रहे हैं. […]