स्मृति विश्वास का 100 साल की उम्र में निधन

rashtra path
Share on Social Media

मुंबई । हिंदी, मराठी और बंगाली फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री स्मृति बिस्वास का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। स्मृति बिस्वास ने अपने सिने करियर की शुरुआत महज 10 साल की उम्र में वर्ष 1930 में बंगाली फिल्म ‘संध्या’ में बतौर बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने गुरुदत्त, वी शांताराम, मृणाल सेन, बिमल रॉय, बीआर चोपड़ा और राज कपूर जैसे उल्लेखनीय फिल्म निर्माताओं की फिल्मों में काम किया। स्मृति विश्वास ने कई फिल्मों में देव आनंद, किशोर कुमार और बलराज साहनी जैसे अभिनेताओं के साथ सह-अभिनय किया। मॉडल गर्ल (1960) उनकी आखिरी हिंदी फिल्म थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रश्मिका मंदाना बनी सीएमएफ बाय नथिंग की ब्रांड एंबेसडर

Share on Social Mediaनई दिल्ली । लंदन की टेक्नोलॉजी कंपनी नथिंग के सब-ब्रांड सीएमएफ ने भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। रश्मिका को सीएमएफ प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ब्रांड एंबेसडर के रूप में, रश्मिका कंपनी के डिजिटल, प्रिंट […]