जिनेवा . चीन में कोई नई या असामान्य बीमारी नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप बढ़ने से जुड़ी जानकारी मांगने पर चीन ने ये जवाब दिया है.
चीन के अधिकारियों ने कहा है कि इस मौसम में चीन में ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. ये इस मौसम के दौरान सामान्य है. चीन ने ये भी स्पष्ट किया है कि कोरोना पाबंदियों में ढील इस तरह के मामलों की वजह नहीं है.
डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को चीन के अधिकारियों से ऑनलाइन बैठक की. इसमें चीन के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, बीजिंग चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और नेशनल हेल्थ कमीशन के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में चीन ने कहा है कि मरीजों की संख्या अस्पतालों की क्षमता पर भारी नहीं पड़ रही है. सबकुछ नियंत्रण में है. चीन को सलाचीन ने कहा है कि अक्तूबर के मध्य से ही अस्पताल और घर पर उपचार कर रहे लोगों की निगरानी की जा रही है. देश में इस रोग को लेकर ऐसी स्थिति नहीं है जिससे घबराया जाए.
