Sam Bahadur: विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ का टीजर रिलीज, इंदिरा गांधी के अवतार में नजर आएंगी ये अभिनेत्री

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

न्यूज डेस्क। Sam Bahadur: विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर का टीजर रिलीज हो गया है। ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल भारतीय सेना की वर्दी पहने टीजर में नजर आ रहे हैं। फिल्म में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते दिखेंगे। ये फिल्म भी रियल लाइफ कैरेक्टर पर बेस्ड है। टीजर में फातमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अवतार में नजर आ रही हैं।

फिल्म की कहानी भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। सैम मानेकशॉ ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना को जीत दिलाई थी, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ। बता दें कि, ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। उनकी पत्नी के किरदार में सान्या मल्होत्रा नजर आ रही हैं। वहीं फातिमा सना शेख इंदिरा गांधी के किरदार में हैं। फिल्म को मेघना गुल्जार ने डायरेक्ट किया है। ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CG Politics: कांग्रेस जारी करने वाली है उम्मीदवारों की सूची? चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर लगी मोहर!

Share on Social Mediaरायपुर। CG Politics: चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक दल एक्टिव मोड में आ गए हैं और लगातार बैठकें कर रहे हैं। वहीं, राजनीतिक दलों के नेताओं ने उम्मीदवारों के लिए मंथन भी शुरू कर दी है। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों की केंद्रीय चुनाव […]

You May Like