विराट कोहली ने हासिल की खास उपलब्धि

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भले ही अपने प्रदर्शन को लेकर पिछले कुछ सालों में आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली. सोशल मीडिया पर विराट कोहली की बादशाहत वर्ल्ड के बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले कहीं अधिक देखने को मिलती है. वहीं अब विकिपीडिया पेज के मामले में भी कोहली ने बाकी खिलाड़ियों को काफी पीछे छोड़ दिया है.

विराट कोहली का विकिपीडिया पेज वर्ल्ड क्रिकेट में बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला पेज बन गया है. कोहली मौजूदा समय में भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं, जहां टीम को 12 जुलाई से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेलना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘इरादतन कर्ज न चुकाने वालों पर कार्रवाई तेज करें’          

Share on Social Mediaवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) को डूबे कर्ज को कम करने के लिए धोखाधड़ी और इरादतन ऋण न चुकाने वालों के खिलाफ तेजी और सख्ती से कार्रवाई करने को कहा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के […]

You May Like