माधुरी दीक्षित ने ‘मेरा दिल ये पुकारे’ गाने पर वायरल गर्ल आयशा को किया कॉपी, भड़के यूजर्स

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने एक इंस्टाग्राम (Instagram) रील को लेकर सोशल मीडिया (Social media) पर ट्रोल गई है. दरसअल माधुरी पाकिस्तान (Pakistani girl) लड़की के ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा…’ गाने को कापी करने के चक्कर में सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पाकिस्तानी गर्ल आयशा (Ayesha) का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो दिल ये पुकारे आजा पर थिरकते हुए दिखाई दी थी. जिसके बाद हर कोई इस गाने पर अपने रील्स बनाने लगा. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से लेकर हर कोई इस सॉग पर अपनी रील्स बनाकर शेयर कर रहा है.

इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इस गाने पर अपनी रील बनाई और आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया.  माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडलस से डांस का ये वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक्ट्रेस साड़ी पहनकर मेरा दिल ये पुकारे आजा पर मूव्स करते हुए दिखाई दे रही है. ज्ञात हो माधुरी दीक्षित इस वक्त डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के 10वें सीजन पर बतौर जज के रूप में नजर आई थीं.

वहीं अधिकांश यूजर्स को माधुरी का पाकिस्तानी गर्ल आयशा की कॉफी करना रास नहीं आया. लोगों ने एक्ट्रेस की क्लास लगा डाली. हालांकि कुछ यूजर्स बॉलीवुड डांसिंग क्वीन के इस वीडियो को पंसद भी कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, उससे अच्छा नहीं है मैम सॉरी. बता दें कि ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ लता मंगेशकर ने गाया था.

कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी गर्ल आयशा का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो एक शादी में दिल ये पुकारे आजा गाने पर थिरकते हुए नजर आई थी. बता दें कि आयशा टिकटॉकर भी है. देखते  ही देखते पाकिस्तानी गर्ल का ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया. जिसके बाद हर कोई इस गाने पर रील्स बनाने लगा. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे तक आयशा के डांस को कापी करने लगे. इस रील के बाद आयशा इंटरनेट पर छा गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में हुई गजब की शादी ना डिस्पोजल, ना प्लेट, केले के पत्तो और मिट्टी के गिलास से हुई पार्टी

Share on Social Mediaदेश को पॉलिथिन मुक्त करने के लिए कई तरह के सरकारी आयोजन किए जाते हैं. रैलियां, जुलूस निकालकर पॉलिथिन (Single Use Plastic) के दुष्प्रभाव बताकर, इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी जाती है. इसके बावजूद धड़ल्ले से पॉलिथिन का इस्तेमाल हो रहा है. राशन, सब्जी, या कोई […]