शहनाज गिल ला रही हैं नया चैट शो, ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ के पहले गेस्ट बने राजकुमार राव

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 16 Second

Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना’ यानि शहनाज गिल अब एक ऐसा नाम बन गई हैं जो हर समय खबरों में बनी रहती हैं. हसीना ने बिग बाॅस में अपनी क्यूटनेस और बबली नेचर से लोगों का ऐसा दिल जीता कि पंजाब की कैटरीना नाम से एंट्री लेने वाली पंजाब की ये माॅडल इंडिया की शहनाज गिल बन गईं.

शहनाज की किस्मत ने जिस तरह से पलटी मारी है उसके सपने हर कोई देखता है. बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर चर्चा में रहने वाली शहनाज (Shehnaaz Gill) अब अपना नया चैट शो (Chat Show) लेकर आ रही हैं. इस शो का नाम है ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ (Desi Vibes With Shehnaaz Gill) जिसमें वह कई सितारों से गपशप करती दिखाई देंगी. शहनाज अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं, इसलिए उम्मीद है कि ये शो काफी मजेदार होने वाला है. शहनाज के शो के पहले गेस्ट बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) है. शहनाज गिल ने राजकुमार राव के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की इस पोस्ट के बाद से फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रही है, कमेंट करके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. लुक की बात करें तो शहनाज ने रेड ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं, शहनाज की इस ड्रेस पर गोल्डन फूल बने थें. मिनिमल मेकअप, कजरारे नैन, ब्राउन लिपस्टिक शहनाज के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं. शहनाज ने गोल्डन ईयरिंग्स, ब्रेसलेट से लुक को पूरा किया था. वहीं राजकुमार राव चेक शर्ट, ब्लू पैंट और ब्लेजर में कूल दिखे.

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ (Desi Vibes With Shehnaaz Gill) में अलग-अलग सेलिब्रिटी से बातचीत करेंगी. इस बीच उनका राजकुमार राव के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस दौरान एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मोनिका, ओ माई डार्लिंग’ (Monica, O My Darling) का भी प्रमोशन किया.

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. वह सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में नजर आएंगी. हालांकि, किस रोल में शहनाज दिखेंगी इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन फिल्म साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"G20 में PM मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं जो बाइडेन", G-20 समिट में शी जिनपिंग से भी करेंगे मुलाकात

Share on Social Mediaअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Jo Biden)  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मिलने के लिए उत्सुक हैं. इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने दी है. दोनों नेता इस साल होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में साथ होंगे. एनएसए ने इस […]