राम मंदिर के लिए सीधे दान दे सकेंगे विदेशी भक्त

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 52 Second

अयोध्या. विदेश में बसे रामभक्तों का इंतजार खत्म होने को है. राम मंदिर निर्माण में अपना अंशदान समर्पित करने के लिए लालायित विदेशी रामभक्तों से अंशदान प्राप्त करने की सरकारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श्रीरामजन्म तीर्थ क्षेत्र का पंजीकरण हो गया है.

पंजीकरण का प्रमाण पत्र मिलने के बाद विदेशों में रह रहे रामभक्त अपना अंशदान दे सकेंगे. आवेदन के 90 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र निर्गत हो जाएगा. फिलहाल तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय ने बीते 28 सितम्बर को प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर दिया है. बताया जाता है कि विदेशी अंशदान केवल भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली की निर्धारित शाखाओं में ही एफसीआरए खाते के रूप में दिया जा सकता है. इस खाते में कोई अन्य विनिमय नहीं हो सकेगा.

अयोध्या. दुनियाभर के सिंधी समाज के पवित्र मठ-मंदिरों की मिट्टी राममंदिर को समर्पित की जाएगी. दिल्ली से सिंधी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव से मुलाकात कर इस पर अनुमति मांगी. प्रतिनिधिमंडल देश विदेश के 220 स्थानों से इकट्ठा की गई पवित्र मिट्टी लेकर दोबारा 31 अक्तूबर को अयोध्या पहुंचेंगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ध्वनि प्रदूषण की हो प्रभावी रोकथाम : ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश

Share on Social Mediaमुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा जनहित में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम संबंध में पारित आदेश के पालन में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली. बैठक में अधिकारियों को ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने […]

You May Like