कैस्ट्रोल के ब्रांड अम्बेसडर बनें शाहरूख खान

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 42 Second

मुंबई  लुब्रिकेन्ट्स में विश्वस्तर पर अग्रणी और बीपी ग्रुप की सब्सिडरी कैस्ट्रोल ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान को अपना ब्रांड अम्बेसडर बनाया है।शाहरूख खान अगले दो सालों के दौरान बीपी और कैस्ट्रोल के डिजिटल, प्रिंट एवं टीवी कैंपेन्स में ब्राण्ड के प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज को दर्शाते नज़र आएंगे। इस अवसर पर श्री साशि मुकुंदन, प्रेज़ीडेन्ट, बीपी इंडिया एवं सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट, बीपी ग्रुप ने कहा, शाहरूख खान के साथ यह साझेदारी ऑटोमोटिव उद्योग में इनोवेशन एवं उत्कृष्टता के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह कदम परफोर्मेन्स, विश्वसनीयता और स्थायित्व के हमारे साझा मूल्यों का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमें इस पहल का हिस्सा बनने का मौका मिला है, हम एक साथ मिलकर परिवहन के भविष्य को नया आयाम देने के लिए तत्पर हैं।’ श्री संदीप सांगवान, मैनजिंग डायरेक्टर,कैस्ट्रोल इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘यह साझेदारी शाहरूख के शानदार करियर की तरह, इनोवेशन एवं उत्कृष्टता के लिए कैस्ट्रोल के समर्पण का प्रतीक है। उनके के साथ मिलकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए वाहनों के परफोर्मेन्स को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। शाहरूख खान ने कहा, ‘कैस्ट्रोल के साथ साझेदारी करते हुए मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, यह ऐसा ब्राण्ड है, जो अपने परफोर्मेन्स के साथ मुझे प्रभावित करता रहा है। ऑटोमोबाइल्स के प्रति जुनून के चलते, मेरा मानना है कि कैस्ट्रोल मेरी तरह उत्कृष्टता के लिए समर्पित है। एक साथ मिलकर हम ड्राइवरों को प्रेरित और सशक्त बनाना चाहते हैं कि वे सुरक्षा के साथ खुली सड़कों पर वाहन चलाने का आनंद उठाएं। उनके साथ इस नई यात्रा को लेकर मैं बेहद उत्सुक हूं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान में सैन्य अभियान में एक आतंकवादी ढेर, दो घायल

Share on Social Mediaइस्लामाबाद । पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार रात एक अभियान चलाया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और दो अन्य घायल हो गये।  सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में […]

You May Like