कलंक मूवी में ‘घर मोरे परदेसिया’ गाने पर आलिया के नृत्य की अकादमी ने की भूरी भूरी प्रशंसा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 14 Second

नयी दिल्ली । अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ ने 2019 में आयी कलंक फिल्म में ‘घर मोरे परदेसिया” गाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के नृत्य की सराहना की है। श्रेया घोषाल और वैशाली म्हाडे के सेमी-क्लासिकल गाने में आलिया के कथक को दिखाया गया। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में रेमो डिसूजा ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया था। अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित, पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया था और इसमें माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, कुणाल खेमू और कियारा आडवाणी ने भी भूमिकाएं निभाईं थीं। अकादमी ने अपने कैप्शन में लिखा, “आलिया भट्ट फिल्म ‘कलंक’ से ‘घर मोरे परदेसिया’ (वैशाली म्हाडे के साथ श्रेया घोषाल द्वारा गाया गाना) गाने पर नृत्य करती हुई दिखाई दी हैं। अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा ने दमदार अभिनय किया है। गीत प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा रचित, अमिताभ भट्टाचार्य के बोल हैं।” यह अकादमी के इंस्टाग्राम पेज पर प्रदर्शित होने वाला श्रेया घोषाल का दूसरा गाना है। पिछले महीने, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनीत संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी (2016) के उनके गीत दीवानी मस्तानी का भी उल्लेख किया गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भूल भुलैया 3 में काम करेंगे विजय राज

Share on Social Mediaमुंबई । बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता विजय राज, फिल्म भूल भुलैया 3 में काम करते नजर आ सकते हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन ,विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की अहम भूमिका होंगी। कुछ दिनों पहले माधुरी दीक्षित […]