Election News : दक्षिण विधानसभा से महन्त रामसुन्दर दास को चुने जाने से खुश है क्षेत्र की जनता, मतदाताओं में दिख रहा गजब का उत्साह

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 33 Second

रायपुर। Election News : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जैसे ही महन्त रामसुन्दर दास महाराज को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर से अपना प्रत्याशी घोषित किया तभी से लोगों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है, महन्त रामसुन्दर दास भी अपने चिर परिचित अंदाज में धुआंधार जन संपर्क अभियान प्रारंभ कर चुके हैं, वे जगह-जगह पर आयोजित दूर्गोत्सव के कार्यक्रम में पहुंचकर माता दुर्गा का दर्शन तो कर रहे हैं साथ ही लोगों से मिलजुल कर उन्हें आशीर्वाद भी प्रदान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दूधाधारी मठ एवं शिवरीनारायण मठ में एक से बढ़कर एक स्तनधारी सिद्ध महात्मा हुए हैं महन्त रामसुन्दर दास उन्हीं महात्माओं की पीढ़ी को आगे बढ़ा रहे हैं।

Mahant Ramsundar Das
Mahant Ramsundar Das

जिला कांग्रेस कमेटी के बैठक में राजधानी के सभी नाम जिन वरिष्ठ नेताओं ने जिसमें विशेष कर नगर अध्यक्ष गिरीश दुबे, प्रभारी प्रतिमा चन्द्राकर, महापौर एजाज ढेबर, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,का नाम उल्लेखनीय हैं इन सभी ने एक स्वर से कहा कि – महन्त रामसुन्दर दास यह हम सब के प्रतिष्ठा की लड़ाई है आप जनसंपर्क में डोर- टू- डोर लग जाएं बांकी सब हम सभी लोग संभाल लेंगे। राजेश्री महन्त महाराज ने भी अपने संदेश में कहा कि लोग दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर को अभेदगढ़ के रूप में प्रचारित करते हैं लेकिन याद रखें संसार में कोई भी किला अभेद नहीं है! यदि आप लोगों के जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने अपना मन बना लिए हैं तो निश्चित रूप से पार्टी की सोंच के अनुरूप इस गढ़ को हम सब मिलकर भेदेंगे और विजय को प्राप्त होंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

21 अक्टूबर 2023 राशिफल: आज ही जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Share on Social Mediaमेष राशि आज आपका चंचल स्वाभाव कुछ लोगो को पसंद आएगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहें तो थोडा रुक जाए। लंबे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज […]

You May Like