Read Time:1 Minute, 1 Second
रायपुर. आम आदमी पार्टी द्वारा रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा के प्रतिष्ठापूर्ण निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। आज 30 अक्टूबर को उन्होंने नामांकन दाखिल किया.
वहीं पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी व आम आदमी पार्टी जिला सचिव नंदन कुमार सिंह इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की थी. इसके अलावा नंदन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में भरा नामांकन वहीं, रायपुर उत्तर से विजय गुरुबक्शानी ने, रायपुर ग्रामीण से तरुण वैद्य ने औऱ आरंग सीट के लिए परमानंद जांगड़े ने नामांकन भरा.

