रायपुर उत्तर विस क्षेत्र के मुख्य बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन कल..

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

न्यूज डेस्क : तैयारी पूरी है, भाजपा जरूरी है… इस आशय पर जोर देते हुए चुनाव में जीत के लिए भाजपा की जोरदार तैयारी चल रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को दोपहर 12 बजे भाजपा के उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। यह मुख्य चुनाव कार्यालय शहर के सिटी सेंटर मॉल के सामने, एक्सप्रेस हाईवे ढालान, छत्तीसगढ़ वॉच कांप्लेक्स, पुराना बस स्टैंड के पास पंडरी में शुरू किया जाएगा।

इस बारे में विधानसभा संयोजक नलिनीश ठोकने ने बताया, उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा, उनके समर्थक और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के चुनाव प्रचार अभियान से संबंधित समस्त गतिविधियां पंडरी स्थित उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के मुख्य चुनाव कार्यालय से संचालित की जाएंगी। इसी तरह भाजपा मंडल फाफाडीह, तेलीबांधा, जवाहर नगर और शंकर नगर में भी एक-एक चुनाव कार्यालय खोले जाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर विधानसभा में बूथ स्तर पर संभाला मोर्चा, मतदाताओं का डोर टू डोर सर्वे

Share on Social Mediaरायपुर. रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं की फौज अब फुलफार्म में आ गई है. एक-एक बूथ के लिए 2-2 कार्यकर्ताओं को महती जिम्मेदारी सौंपी गई है. जहां पर कार्यकर्ता एक-एक मतदाता का सर्वे कर रहे हैं. बताते चलें […]

You May Like