विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने प्रेस नोट में किया चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 47 Second

न्यूज डेस्क :  ​छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। दूसरी तरफ प्रदेश का नक्सलगढ़ में इस विधानसभा चुनाव का ​बहिष्कार देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के प्रवक्ता समता द्वारा जारी प्रेस नोट में BJP को मार भगाने और कांग्रेस का विरोध करने की बात लिखी गई है। इसके साथ नक्सलियों ने अन्य पार्टियों को कटघरे में खड़ा करने की बात भी लिखी। बता दें कि चुनाव को लेकर नक्सलियों ने बीते दिनों भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय के नाम से प्रेस को जारी बयान में कहा गया है कि बहिष्कार की अपील को राजनीतिक अभियान की तरह चलाया जा रहा है।

बयान में कहा गया है कि चुनाव में भाग लेने वाली तमाम छोटी-बड़ी पार्टियां और उनकी सरकारें पूंजीपतियों और भू स्वामियों का प्रतिनिधित्व करती हैं। केंद्र व अधिकतर राज्यों में सत्तारूढ़ फासीवादी आरएसएस देश की विविधता और बहुलता को खत्म कर इसे हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में आक्रामक ढंग से आगे बढ़ रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 अक्टूबर 2023 राशिफल: आज ही जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Share on Social Mediaमेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। अपने प्रयासों से अर्थ क्षेत्र में सुधार आएगा। व्यवहार उदार रहेगा, व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिवारजनों या दोस्तों के साथ हो सकती है। मानिसक रूप से शांति […]

You May Like