मतगणना में गड़बड़ी करने कर्मचारियों पर दबाव बना रही सरकार : बृजमोहन

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 31 Second

रायपुर. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों पर मतगणना में गड़बड़ी को लेकर दबाव बनाया जा रहा है. श्री अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मतगणना में गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. जिस तरह की खबरें मिल रही हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मतगणना में कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए अधिकारी- कर्मचारियों पर दबाव बना रहे हैं.

इससे संदेश उत्पन्न होता है कि मतगणना के दौरान धांधली कर निर्दलीय और अन्य प्रत्याशियों के मतों को कांग्रेस के खाते में जोड़ा जा सकता है. श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि भाजपा इस प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पोलिंग एजेंट्स को तैयार कर रही है. उन्हें सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही उनको विशेष वि प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. श्री अग्रवाल ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में माहौल है, प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और किसानों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

कांग्रेस सरकार बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसान : पीसीसी

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ के किसानों में कांग्रेस की कर्जमाफी योजना और धान की कीमत 3200 रुपए प्रति क्विंटल को लेकर भारी उत्साह है. वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने दावा किया कि यही वजह है कि किसान बड़ी बेसब्री से फिर कांग्रेस सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं. […]

You May Like