पूर्व भाजपा विधायक ने पहले युवक से करवाया दंड बैठक, बाद में किया थूक चाटने को मजबूर, देखे वीडियो …

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

न्यूज़ डेस्क : इन दिनों सोशल मीडिया पर भाजपा नेता देवेंद्र कुंवर का एक वीडियो जमकर है। जिसमे वह एक युवक से कान पकड़कर उठक-बैठक करवाते नज़र आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने थूक चाटने को मजबूर किया और उसे लात से पीटा। युवक का नाम तौसिफ बताया जा रहा है, जिसपर नदी में स्नान करने वाली महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप है। बता दे की यह पूरा मामला झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र का है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस पुरे घटनाक्रम को लेकर देवेंद्र कुंवर ने स्वीकार किया है कि बीते रविवार को उन्होंने युवक को दंडित किया था। उनका कहना है कि अगर वे युवक को दंडित नहीं करते तो उत्तेजित भीड़ उसकी बुरी तरह पिटाई कर सकती थी।उन्होंने ग्रामीणों के गुस्से को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया। युवक तौसिफ साधुडीह गांव का रहने वाला है।पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर के अनुसार, गांव के लोगों ने उसे नदी में स्नान करने वाली महिलाओं के वीडियो बनाने के आरोप में पकड़ा था। वे उसे लेकर उनके पास आए थे और इस मामले में उनसे पंचायत करने को कहा। इसी दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने ही उसे थूककर चाटने को कहा। लोग इस कदर गुस्से में थे कि अगर उसे सजा नहीं दी जाती तो कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। उसकी जान भी जा सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश शासन को इस वजह से लिखा पत्र, सहमति का इंतज़ार

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को महंगाई राहत के लिए मध्यप्रदेश की सहमति का इंतज़ार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को महंगाई राहत में 04 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। […]

You May Like