रायपुर: बंद होने वाली है नरवा, गरवा, घुरवा, योजना!

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 9 Second

रायपुर: साय कैबिनेट की पहली बैठक में कांग्रेस सरकार की अनुपयोगी योजनाओं की समीक्षा की गई। चर्चा इस बात की भी है कि अब रमन शासनकाल की वो योजना फिर से शुरू की जाएगी जिसे कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया था।

2018 में सरकार में आने के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की कई योजनाएं बंद कर दी थी। मसलन सरस्वती साइकिल योजना, टिफिन योजना, चरण पादुका योजना, स्मार्ट फोन योजना, लैपटॉप योजना। लेकिन 5 साल अब जब बीजेपी सरकार में वापसी कर चुकी है, तो चर्चा इस बात की है कि भारतीय जनता पार्टी इन योजनाओं को फिर से शुरू करेगी।

इसी तरह भूपेश सरकार की उन योजनाओं जैसे नरवा, गरवा, घुरवा , बारी , राजीव युवा मितान क्लब, गौधन योजना, इंदिरा आवास योजना, रिपा योजना जिस पर भारतीय जनता पार्टी लगातार भ्रष्टाचार, घोटाले पैसा कमाने का जरिया का आरोप लगाती आई है। इन सभी योजनाओं की समीक्षा कर बंद करने की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस की योजनाओं को अनुपयोगी बताए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 1 लाख 75000 करोड रुपए अनेक योजनाओं के जरिए जनता के खाते में गए हैं। ऐसे में ये योजनाएं अनुपयोगी कैसे हो गईं। तो कुल मिलाकर जो हाल कांग्रेस की सरकार ने रमन शासनकाल की योजनाओं का किया था। अब संभावना है कि वही हाल अब बीजेपी की सरकार, कांग्रेस शासनकाल की योजनाओं का करने जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

Shahi Idgah परिसर का सर्वेक्षण एडवोकेट कमिश्नर से कराए जाने की मांग हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली

Share on Social MediaMathura: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इस मामले में हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वे को मंजूरी दे दी है. विवादित परिसर का सर्वेक्षण एडवोकेट कमिश्नर से कराए जाने […]