Read Time:51 Second
राजधानी में बड़ा ही अजीब वाकया सामने आया है। अंबेडकर अस्पताल के सामने स्काई वॉक से एक युवक ने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे मेकाहारा में भर्ती किया गया है। दरअसल युवक इलाज ठीक से नही करने की शिकायत कर रहा था, और स्काई वॉक पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहा था। युवक ने रायपुर एसएसपी को बुलाने की मांग भी की। इस दौरान किसी ने अग्निशमन दल को भी सूचित कर दिया था। जैसे ही अग्निशमन दल ने युवक को नीचे उतारने का कार्य शुरू किया, युवक ने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे मेकाहारा में भर्ती किया गया है।
