हाइवा की टक्कर से पांच फीट ऊपर उछला ऑटो, कटर से काटकर निकाला ड्राइवर

Share on Social Media

बिलासपुर में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल, मालवाहक ऑटो में चालक समेत चार लोग सवार थे। तभी उन्हें तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था ऑटो पांच फीट ऊपर उछल गया और उसके परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार तीन लोग उछल कर रोड पर गिर गए, जबकि चालक ऑटो में फंस गया था। कटर से काटकर उसे बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसा तखतपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, घटना तखतपुर क्षेत्र के मोछ मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि जरहागांव थाना क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश कुमार साहू मालवाहक ऑटो चलाता था। शुक्रवार को वह मालवाहक ऑटो को लेकर बिलासपुर आया था। यहां से रात करीब 11 बजे वापस अपने गांव लौट रहा था। उसके ऑटो में तीन और लोग सवार थे। अभी उसकी ऑटो तखतपुर के मोछ मोड़ के पास पहुंची था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से टक्कर मार दी।

हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते चालक सामने आ रहे ऑटो को देख नहीं पाया और सामने से टक्कर मार दिया। हाइवा की टक्कर के बाद ऑटो उछल कर बुरी तरह से चिपट गया और चालक सामने सीट में फंस गया। उसमें सवार दो लोग उछलकर सड़क से दूर जा गिरे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्थान भाजपा का बड़ा ऐलान- वसुंधरा नहीं मोदी के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरेगी पार्टी

Share on Social Mediaराजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भाजपा का चेहरा नहीं होंगी। पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरेगी। राजस्थान में पार्टी के अध्यक्ष सतीश पुनिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। पार्टी में चल […]