एक बहन ने अपनी ही दूसरी बहन को उतारा मौत के घाट, चाकू से गोद डाला गला और छाती ….

Share on Social Media

महाराष्ट्र : अकोला जिले से हत्या की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बहन ने अपनी बहन को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के बोरगांव मंजू पुलिस थाना इलाके के खड़का गांव की है। यहां शादीशुदा युवती अपने मायके पहुंची थी। यहां उसका छोटी बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके चलते छोटी बहन ने सब्जी काटने वाली छुरी से उसके गले और छाती पर एक के पश्चात् एक कई हमले किए।

वही इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उसने बड़ी बहन को गंभीर चोटें पहुंचाईं। घरवालों ने पड़ोसियों की सहायता से उसे चिकित्सालय पहुंचाया। लेकिन, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर प्राप्त होते ही बोरगांव मंजू पुलिस मोके पर पहुंची तथा अपराधी को महिला कांस्टेबल ने गिरफ्त में लिया। वही अपराधी के खिलाफ धारा-302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस घटना के पीछे के कारण का पता करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साक्षी मर्डर केस में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान कहा - ये देखकर खून खौलता है….

Share on Social Mediaनई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में 16 साल की एक लड़की की हत्या ने पूरे देश को झंजोर कर रख दिया। कुछ सेकेंड के भीतर तीन दर्जन से अधिक बार चाकू साक्षी के शरीर में उतार देने वाले साहिल को लेकर नई- नई जानकारियां सामने […]