ब्रेकअप से क्षुब्ध होकर मेडिकल स्टोर कीपर ने घर में लगाई फांसी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भिलाई. सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई. फिर एक दूसरे से प्यार हुआ. बातचीत शुरू हुई, लेकिन प्रेमिका ने ब्रेकअप कर दिया. इससे परेशान मेडिकल स्टोर कीपर ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया. मामले को जांच में लिया है.

मोहन नगर टीआई के मुताबिक घटना आमापारा में बीती रात की है. गुरुवार को सुबह जब परिजनों ने देखा तो बंटी यादव (22 वर्ष) फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. परिजनों से पूछताछ में पता चला कि उसका पिता टेंट हाउस में काम करता है. बंटी घर का इकलौता बेटा था. उसकी एक युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई. बात प्रेमप्रसंग तक पहुंच गई. लेकिन थोड़े ही समय में युवती ने ब्रेकअप कर दिया. दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई. इससे बंटी काफी क्षुब्ध था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ः मवेशियों को क्रूरता से बांधकर कत्लखाना ले जाते एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share on Social Mediaकांकेर. कोतवाली थाना क्षेत्र कोदाभाट से आंध्र प्रदेश कत्ल खाना ले जाते गौ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी के कब्जे से पिकअप में रखे मवेशियों को बरामद कर उसे आजाद कर दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एमजी वार्ड निवासी लोकेश […]

You May Like