सेंट्रल जेल से गोलीकांड के आरोपियों का दंबगई वाला रील वायरल, जेल प्रशासन में हड़कंप, परिजनों के मुलाकात पर लगी रोक

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 51 Second

बिलासपुर. बिलासपुर में मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का जेल से रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपियों से मुलाकात करने आए साथियों ने रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है. वायरल रील (Viral Social Media Video) में आरोपियों को दबंग और डॉन की तरह दिखाने की कोशिश की गई है. मामले को लेकर अब जेल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, 5 माह पहले मस्तूरी के कांग्रेस नेता व जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत और उसके साथियों ने फायरिंग की थी. घटना नितेश सिंह के निजी कार्यालय में हुई थी. जांच के साथ पुलिस ने मामले में युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत, उसके भाइयों और साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. फिलहाल सभी आरोपी बिलासपुर सेंट्रल जेल (Bilaspur Central Jail)में बंद हैं. लेकिन इसी बीच आरोपियों का एक रील सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो जेल परिसर से बनाया गया है. CG Viral Reel : बताया जा रहा है, मुलाकात करने आए साथियों ने मुलाकात कक्ष के बाहर से रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है. बड़ी बात ये है कि, रील में आरोपियों को दबंग और डॉन की तरह दिखाने की कोशिश की गई है. हालांकि, रील के वायरल होने के बाद अब हड़कंप मचा हुआ है. जेल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं. जेल प्रशासन ने वायरल रील पर संज्ञान लेते हुए तत्काल आरोपियों के मुलाकात पर रोक लगा दी है, साथ ही मुलाकात कक्ष के स्टाफ को भी हटा दिया है. जेल अधीक्षक ने मामले में रील बनाने और वायरल करने वालों पर FIR और मुलाकात करने आने वाले लोगों का मेटल डिटेक्टर से जांच करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि, पहले भी सेंट्रल जेल में गैंगवॉर, नशाखोरी, कमीशनखोरी जैसी शिकायतें सामने आ चुकी हैं. ऐसे में वायरल रील ने एक बार फिर जेल की व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैस सिलेंडर नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, मौक पर पुलिस के साथ पहुंची नायब तहसीलदार

Share on Social Mediaलोधी, आरंग. गैस एजेंसी में लगभग 25 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को आरंग-खरोरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया. आरंग क्षेत्र के एकमात्र गिरिज इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर मिलने की सूचना पर लोगों की लंबी कतार लगी थी. कड़ी […]

You May Like