न्यूज़ डेस्क : चुनावी माहौल गर्माता नज़र आ रहा। बीजेपी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा हैं. टिकट नहीं मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भागीरथी मांझी आम आदमी में शामिल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार भागीरथी मांझी ने बीजेपी को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दाम थाम लिया है। इसके बाद ये भी खबर है कि उन्हें AAP पार्टी बिंद्रानवागढ़ से टिकट दे सकती है। आपको बता दें इसी क्षेत्र से बीजेपी ने गोवर्धन सिंह मांझी को टिकट दिया है। भागीरथी मांझी टिकट न मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने ये कदम उठाते हुए आप का दामन थाम लिया है।
पीएम किसान योजना की किश्त 6000 से बढ़कर हो सकती है 8000 रुपये
Wed Oct 11 , 2023
Share on Social Mediaसरकार पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किश्त को बढ़ा सकती है. अभी सरकार पीएम किसान योजना के तहत 6,000 रुपये सालाना देती है, जिसे बढ़ाकर 8,000 रुपये किया जा सकता है. भारत सरकार छोटे किसानों को दी जा रही नकद सहायता को एक तिहाई तक […]
