CG Election News : चुनावी माहौल गरमाने आएंगे राष्ट्रीय स्तर के नेता, जाने कब और कहा होगी सभा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 18 Second

रायपुर। CG Election News : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। राज्य के बस्तर संभाग में भी पहले चरण का चुनाव होगा। जिसके तहत चुनाव प्रचार में अब सिर्फ 5 दिन ही बचे हैं। मतदान से 36 घंटे 5 नवम्बर को शाम 5 बजे चुनावी शोर थम जाएगा। इससे पहले सभी प्रमुख दल प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हो चुके हैं। 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांकेर में सभा होगी। इसी तरह कांग्रेस से राहुल गांधी की 4 नवंबर को जगदलपुर में सभा रखी गई है। 5 नवंबर को सुकमा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा प्रस्तावित है। 5 को ही कोण्डागांव में स्मृति इरानी का रोड शो प्रस्तावित है।

कई राष्ट्रीय स्तर के नेता इन 5 दिनों में बस्तर का चुनावी माहौल गरमाने आ सकते हैं। बस्तर में भाजपा और कांग्रेस के बीच इस वक्त कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। वोटर 7 नवंबर को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इससे पहले प्रत्याशी भी डोर टू डोर कैंपेनिंग कर खूब पसीना बहा रहे हैं। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दो दिन पहले जगदलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कैंपेनिंग की थी। इनमें एक प्रमुख नाम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का है। बताया जा रहा है कि डॉ. सिंह 3 नवंबर को जगदलपुर में रोड शो कर सकते हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बस्तर में अपनी-अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के पक्ष माहौल बनाने आ रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बृजेश चौरसिया ग्रामीण विधानसभा में कर रहे धुआंधार जनसंपर्क...

Share on Social Mediaरायपुर। रायपुर ग्रामीण विधानसभा से समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ रहे बृजेश चौरसिया का धुंआधार जनसंपर्क जारी है। बृजेश चौरसिया ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा के रह वासियों के साथ जनसंपर्क किया, जहां पर माताओं एवं महिलाओं उनका जोरदार समर्थन किया। बृजेश चौरसिया के चुनाव लड़ने पर क्षेत्रवासि प्रफुल्लित […]

You May Like