5जी स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी आज होगी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 30 Second

नई दिल्ली. दूरसंचार विभाग मंगलवार को 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगा. इसके तहत 20 साल की अवधि के लिए कुल 72,097.85 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी होगी.
नीलामी में शामिल होने के लिए अंतिम रूप से रिलायंस जियो इंफोकॉम, भारती एयरटेल, अडाणी डाटा नेटवर्क्स और वोडाफोन आइडिया को अनुमति दी गई है. नीलामी में भाग लेने के लिए रिलायंस जियो ने 14,000 करोड़, अडाणी समूह ने 100 करोड़, भारती एयरटेल ने 5,500 करोड़, जबकि वोडाफोन आइडिया ने 2,200 करोड़ रुपये की धरोहर राशि जमा कराई है.
बोलीदाताओं को शेष किश्तों के संबंध में भविष्य की देनदारियों के बिना 10 वर्षों के बाद स्पेक्ट्रम सरेंडर करने का विकल्प दिया जाएगा.
सितंबर 2021 के दूरसंचार राहत पैकेज के अनुसार, सरकार केवल एकमुश्त स्पेक्ट्रम शुल्क लेगी. स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क माफ कर दिया गया है. स्पेक्ट्रम के लिए भुगतान 20 समान वार्षिक किश्तों में किया जा सकता है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मंत्री की करोड़ों की जमीन ईडी ने कब्जे में ली

Share on Social Mediaप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की करोड़ों की जमीन को अपने कब्जे में ले लिया. यह जमीन लगभग 10 बीघे है, जो मोहनलालगंज तहसील के इंद्रजीत खेड़ा गांव में है. डीएम सर्किल रेट के आधार पर इसकी कीमत करोड़ों में आंकी […]

You May Like