ऑनलाइन 25 लाख लाख इनाम जीतने के लालच में हाईकोर्ट महिला कर्मचारी ने किश्तों में दिए रुपए

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 54 Second

बिलासपुर में साइबर ठग ने हाईकोर्ट की महिला कर्मी से 4 लाख 81 हजार रुपए ठग लिए। उन्हें लकी कस्टमर चुने जाने और 25 लाख रुपए इनाम देने का झांसा देकर रुपयों की मांग की गई। लालच में आकर महिला किश्तों में रुपए जमा करती रही। बाद में ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

चकरभाठा की रहने वाली ऊषा कश्यप हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। जनवरी में उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग की थी और घरेलू सामानों की खरीदी की थी। इसके कुछ दिन बाद ही 28 जनवरी को उनके मोबाइल में अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए उन्हें लकी कस्टमर चुने जाने की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि लकी कस्टमर चुने जाने पर उन्हें शॉपिंग कंपनी की तरफ से 25 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। हाईकोर्ट कर्मी ऊषा ठग के झांसे में आ गई।

प्रोसेसिंग शुल्क और फिर कई बहाने से जमा कराए रकम
ठगों ने उन्हें पहले करीब 10 हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस जमा करने के बाद उन्हें टैक्स सहित अन्य बहाने से किश्तों में रुपए जमा कराए गए। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया कि इनाम के साथ उन्हें जमा कराई गई राशि भी लौटा दी जाएगी। महिला कर्मी ने उसकी बातों में आकर किश्तों में चार लाख 81 हजार रुपए जमा करा दिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास, जानिए क्या है मामला

Share on Social Mediaकांकेर में एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। दोनों ने मिलकर महिला पर केरोसीन डाला और आग लगा दी। इसके बाद लपटों में घिरी महिला ने घर के पास बने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। […]

You May Like