दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास, जानिए क्या है मामला

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कांकेर में एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। दोनों ने मिलकर महिला पर केरोसीन डाला और आग लगा दी। इसके बाद लपटों में घिरी महिला ने घर के पास बने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। सौतन के बीच विवाद पति के पास सोने को लेकर हुआ था। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं FIR दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, पखांजूर के कापसी पीवी-7 निवासी उज्जवल मंडल ने करीब 17 साल पहले सविता मंडल से शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। करीब ढाई साल पहले प्रेम प्रसंग के चलते उज्जवल महाराष्ट्र की महिला जबा मंडल को शादी कर घर ले आया। उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। सभी एक साथ ही एक मकान में रहते हैं। सविता 28 मार्च की रात पति के साथ सोने को लेकर उसके कमरे में बिस्तर बिछा रही थी।
आरोप है कि रात को सौतन जबा रूम में पहुंच गई। बिस्तर बिछाने से मना करते हुए कहा कि आज यहां वह सोएगी। दोनों के बीच विवाद होने लगा कि पति के साथ वो सोएगी। यह देख सास पहुंची और दोनों को समझाने लगी। तभी उज्जवल भी आ गया और सविता को फटकार लगाने लगा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और उज्जव व जेबा ने सविता को पकड़ लिया। घर में रखा केरोसीन लाए और सविता पर उड़ेल कर उज्जवल ने लाइटर से आग लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला स्व सहायता समूह को विधायक विकास उपाध्याय ने वाद्य यंत्र और बैठक दरी किया भेंट

Share on Social Mediaरायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा अपने विधानसभा के गुढ़ियारी रोड खमतराई श्रीनगर, दुर्गा मंदिर के पीछे गली के अन्दर संचालित संस्था जगदम्बा महिला स्व सहायता समूह को वाद्य यंत्र भेंट किया गया। जगदम्बा महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा […]

You May Like