सुकेश चंद्रशेखर की तीन दिन और रिमांड बढ़ाई

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 2 Second

नई दिल्ली . उद्यमी मालविंदर सिंह की पत्नी जपना एम सिंह से कथित रूप से चार करोड़ रुपये की जबरन वसूली से जुड़े धनशोधन के मामले में सुकेश चंद्रशेखर की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड अवधि अदालत ने तीन दिन के लिए बढ़ा दी है.

न्यायाधीश ने नौ दिन की ईडी की रिमांड अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को सुकेश की हिरासत बढ़ा दी. अदालत ने ईडी द्वारा दायर एक आवेदन पर यह आदेश पारित किया, जिसमें कहा गया था कि धन के लेन-देन का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की आवश्यकता है. धनशोधन रोधी जांच एजेंसी को सह-आरोपी दीपक रामदानी की पांच दिन की पुलिस रिमांड भी मिली. मालविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह से कथित रूप से साढ़े तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज होने के बाद सुकेश को गिरफ्तार किया गया था. एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार पति को जमानत दिलाने के लिए जपना सिंह ने ये रकम सुकेश चंद्रशेखर को दी थी. सिंह फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक हैं.

शिकायत के अनुसार सुकेश ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बनकर जपना एम. सिंह को कई बार फोन किया और उनके पति को रिहा कराने का वादा कर पैसे वसूले. ईडी का मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा सुकेश के खिलाफ दायर एक प्राथमिकी पर आधारित है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फ्रांस के मंत्री ने एयरपोर्ट परियोजनाओं को सराहा

Share on Social Mediaफ्रांस के अर्थव्यवस्था और वित्तमंत्री ब्रूनो ले मैयर एवं एडीपी ग्रुप के अध्यक्ष ऑगस्टाइन डी रोमनेट ने जीएमआर समूह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की. एडीपी ग्रुप के अध्यक्ष ने जीएमआर समूह द्वारा संचालित तीन हवाई अड्डों का दौरा कर दिल्ली एवं हैदराबाद हवाई अड्डे पर […]