तीन नाबलिग से दुष्कर्म, दो महिला समेत चार गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

दिल्ली में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. तीनों पीड़ित छात्रा एक ही सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं. वे मुंबई जाने के लिए घर से निकली थीं. यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एक अजनबी उन्हें टिकट बुक कराने के बहाने एक घर में गया, जहां तीनों के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित लड़कियों की उम्र 15, 15 और 14 साल है. इस मामले को दिल्ली महिला आयोग ने बेहद गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है.

उन्होंने एक दिन मुंबई जाने की योजना बनाई और वे बिना घरवालों को कोई सूचना दिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गईं. यहां उन्हें एक अजनबी मिला. उसने तीनों की टिकट बुक कराने की बात कही और वह लड़कियों को रोहिणी स्थित कमरे पर ले गया. उस घर में दो महिलाएं पहले से थीं. इन लड़कियों को नशा देने के बाद उस व्यक्ति ने दुष्कर्म किया. अगले दिन लड़कियों ने उस व्यक्ति से मुंबई भेजने के लिए मिन्नत की. इस पर उसने कहा वह उन्हें राजस्थान ले जाएगा.

वहां उनकी शादी कराएगा. वह इन तीनों को लेकर कश्मीरी गेट पहुंचा, तभी मौका देख वे उसके चंगुल से निकल भाग गई. पुलिस ने रोहिणी के एक घर में छापा मार बंगाली लाल शर्मा उर्फ संदीप को पकड़ लिया. उसने बताया वह रुकसाना के साथ लड़कियां बेचने का धंधा करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्दी, खांसी, बुखार से बचाने में मददगार है शलजम

Share on Social Mediaरायपुर. पौष्टिक गुणों से भरपूर शलजम एक स्वास्थ्यवर्धक कन्दीय मूल सब्जी है. शलजम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, बुखार से बचाने में शलजम मददगार है . इसे औषधीय गुणों की खान माना जाता है. शलजम एक ऐसा कंद […]