गर्मी बढ़ते ही शहर में बढ़ी बिजली ट्रिपिंग, हर घंटे गुल हो रही सप्लाई

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 9 Second

रायपुर: गर्मी बढ़ते ही राजधानी रायपुर में बिजली ट्रिपिंग बढ़ने लगी है। शहर के कई इलाकों में हर घंटे बिजली कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। 24 घंटे में लगातार चार से पांच घंटे तक भी स्थिर बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। सुबह से बिजली के आने-जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहता है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।

गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। एसी, कूलर, पंखे और पानी के मोटर पंपों के उपयोग में तेजी आने से विद्युत खपत बढ़कर करीब 300 मेगावाट के आसपास पहुंच गई है। ग्रिड और ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है, जिससे बार-बार ट्रिपिंग और फ्यूज उड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में हल्की हवा या तकनीकी गड़बड़ी होते ही सप्लाई प्रभावित हो जाती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संजय दत्त ने इंटीमेट सीन से किया मना

Share on Social Mediaमुंबई । बॉलीवुड के ‘बाबा’ यानी संजय दत्त अपनी बेबाकी और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन 90 के दशक में एक ऐसा मौका आया था जब संजय दत्त ने अपनी को-स्टार के साथ इंटीमेट सीन फिल्माने से साफ मना कर दिया था। यह मामला […]

You May Like