’सुशासन तिहार 2026’ : ’देवरीकला शिविर में उमड़ा जनसैलाब, आवेदनों का हुआ त्वरित निपटारा’

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 44 Second

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प को धरातल पर उतारते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत देवरीकला में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जहाँ प्रशासन ने न केवल शिकायतें सुनीं, बल्कि मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी वितरित किया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने सक्रियता दिखाते हुए हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग ने 9 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख, खसरा और किसान किताब का वितरण किया। इसी प्रकार 5 परिवारों को उनके सपनों के पक्के घर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाबियाँ और प्रमाण पत्र सौंपे । परिवहन विभाग द्वारा 14 ग्रामीणों को मौके पर ही ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास ने 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 4 बच्चों का अन्नप्राशन किया और 17 बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ा । मत्स्य पालन विभाग द्वारा महाजाल,कैरेट वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी पोषण किट और दिव्यांगों को सहायक उपकरण (छड़ी) दिए गए।

’विधायक की दो टूक- लो-वोल्टेज और पेयजल समस्या का तत्काल हो समाधान’
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने शिविर में मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं, विशेषकर लो-वोल्टेज और स्वच्छ पेयजल, को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए।
विधायक श्री मरपची ने कहा कि साय सरकार केवल दफ्तरों से नहीं, बल्कि गाँवों की चौपालों से चल रही है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी और महतारी वंदन योजना जैसी पहल इस बात का प्रमाण है कि हमारी प्राथमिकता में प्रदेश का किसान और गरीब है।

’कलेक्टर का आह्वान- योजनाओं का लाभ लें और जनगणना में सहयोग करें’
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जानकारी दी कि जिले की सभी पंचायतों को कवर करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 10 और नगरीय निकायों में 3 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं। साथ ही, उन्होंने आगामी जनगणना कार्य के महत्व को रेखांकित करते हुए ग्रामीणों से प्रगणकों को सही जानकारी देने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि उनकी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी।

देवरीकला का यह शिविर सुशासन के प्रति शासन की संवेदनशीलता और प्रशासनिक सक्रियता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है, जहाँ समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विकास की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, और एसपी श्री मनोज खिलारी ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे सहित विभिन्न विभागों के जिला व खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

’गांव-गांव में गूंजा सुशासन का संदेश’ : ’रोजगार सह आवास दिवस पर ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प’

Share on Social Media ’डिजिटल नवाचार- क्यूआर कोड से मिल रही योजनाओं की जानकारी’ ’पारदर्शिता की दिशा में बढ़ी कोरिया पुलिस और प्रशासन की पहल’ रायपुर । राज्य शासन की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ के कोरिया जिले में जन-जागरूकता और विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। जिले की ग्राम […]

You May Like