BJP नगर पंचायत अध्यक्ष के देवर की दबंगई: भवन के निर्माण कार्य को रुकवाने की दी धमकी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 42 Second

गरियाबंद। छुरा नगर पंचायत में BJP की महिला अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद के देवर मानसिंह निषाद पर गंभीर आरोप लगे हैं। वार्ड क्रमांक 1 में भवन निर्माण करा रहे नीरज यदु का कहना है कि 4 अगस्त को मानसिंह ने फोन कर न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि काम रुकवाने की धमकी भी दी। कुछ ही घंटों बाद नगर पंचायत की ओर से निर्माण रोकने का नोटिस भी थमा दिया गया। नीरज यदु और उसकी मां सरिता ने 5 अगस्त को नगर पंचायत के सीएमओ को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर कोई गलती थी, तो नगर पंचायत अध्यक्ष या कर्मचारी पूछताछ करते, न कि उनका देवर धमकी देता। वायरल ऑडियो की शुरुआत में मानसिंह नीरज से सख्त लहजे में पूछताछ करता सुना जा सकता है। इस दौरान नीरज उसे “साले” कह कर संबोधित करने पर आपत्ति जताता है। बातचीत के दौरान मानसिंह यह कहते सुना जा सकता है: “ऑफिस में बात हो गई है, पहले इसका काम रुकवाओ, फिर देखते हैं।” नीरज ने पुष्टि की कि ये बातचीत 4 अगस्त को दोपहर 11:15 बजे के आसपास हुई थी और शाम तक उसे काम रोकने का नोटिस मिल गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर-रायपुर NH की बदहाली पर हाईकोर्ट ने प्रोजेक्ट मैनेजर को लगाई फटकार, तीन सप्ताह में मांगा जवाब

Share on Social Media बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे की बदहाली को लेकर मंगलवार को सुनवाई हुई. नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट मैनेजर कोर्ट के आदेशानुसार सड़क मार्ग से होते हुए व्यक्तिगत रूप से हुए कोर्ट में उपस्थित हुए. चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने मैनेजर को 3 सप्ताह में शपथपत्र में […]

You May Like