शातिर चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में की थी चोरी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 41 Second

राजनांदगांव. कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन नग बाइक बरामद की है. आरोपी द्वारा बाइकों को रायपुर, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ से चोरी की गई थी. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार शहर में लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर पुलिस द्वारा रात्रि में लगातार गश्त कर सीसीसीवी कैमरों के माध्यम से अपराधियों की पहचान की जा रही है. बुधवार रात को कोतवाली टीआई एमन साहू के नेतृत्व मं टीम शहर में गश्त कर रही थी.

इस दौरान मुखबिर से सूचना पर आरोपी देवा नेताम पिता सरजू नेताम उम्र 22 साल निवासी ग्राम छेड़ीखेड़ी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी ने 12 जून को शहर के रामदरबार से बाइक क्रमांक सीजी 08 ए क्यु 8553 एवं माह जनवरी 2023 में गुढ़ियारी जनता कॉलोनी रायपुर से 1 बाइक क्रमांक सीजी 04 एच व्ही 9511 को एवं डोंगरगढ़ से बाइक क्रमांक सीजी 08 आर 4397 को चोरी करना कबूल किया. पुलिस तीनों बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी को जेल भेज दिया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाईवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share on Social Mediaसारंगढ़. वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा जिले मे अवैध कार्य जुआ -सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया हैं, जिनके निर्देशानुसार थाना प्रभारी विजय गोपाल को जरिए मुखबिर मोबाइल से सूचना मिला की सुभाष चौक एवं बाजार चौक गली मे सट्टा पट्टी के माध्यम […]