ओड़िशा के स्वास्थ्य मंत्री को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भुवनेश्वर. ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नाबा किशोर दास को रविवार ब्रजराजनगर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. सीने में गोली लगने की वजह से गंभीर दास को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है.

 बताया जा रहा है कि वह ब्रजराजनगर में एक जनसभा में भाग लेने जा रहे थे, इस दौरान गांधी चौक पर दोपहर करीब सवा बारह बजे अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग की. रिपोर्ट के मुताबिक, दास पर कम से कम चार से पांच राउंड फायरिंग की गई. सीने में गोली लगने से गंभीर मंत्री को तत्काल स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दास पर कम से कम चार से पांच राउंड फायरिंग की गई, जब वह ब्रजराजनगर में एक जनसभा में भाग लेने जा रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक में राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा

Share on Social Mediaकन्याकुमारी से चलकर कश्मीर पहुँची भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज लाल चौक पर भारतीय ध्वज तिरंगा को फहराकर राहुल गांधी जी ने आपसी सद्भाव, सौहार्द और आत्मीयता की भावना को और अधिक मजबूती से स्थापित किया है.  इस दौरान कांग्रेस पार्टी के तमाम आला नेताओ के […]