Vishnudeo Sai New Cabinet Expansion Live: भाजपा सरकार के नए मंत्रिमंडल में शामिल हुए विधायक

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 21 Second

टंकराम वर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ
विधायक टंकराम वर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वर्मा बलौदाबाजार सीट से पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं। मंत्री बनने वाले टंकराम वर्मा ने शिक्षक की नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री की थी। टंकराम वर्मा ने एलएलबी की हुई है। वे सबसे पहले तिल्दा से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे, इसके बाद रायपुर जिला पंचायत में उपाध्यक्ष भी रहे। वर्मा पिछले 30 वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं।

विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने शपथ ली
विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के गठन में आठवें नंबर पर विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने मंत्री पद की शपथ ली। लक्ष्मी पहली बार विधायक चुनी गई हैं। विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री हैं। भटगांव विधानसभा सीट से महिला मोर्चा से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाली लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस से दो बार के विधायक रहे पारस नाथ राजवाड़े को करीब 44 हजार मतों से हराया था।

ओपी चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली
रायगढ़ से भाजपा विधायक और पूर्व आईएएल अधिकारी ओपी चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। ओपी चौधरी प्रशासनिक कौशल में माहिर हैं। ओपी चौधरी पहली बार ही विधायक निर्वाचित हुए हैं। साल 2018 में आईएएस अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी।

विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने ली शपथ
सरगुजा संभाग के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने शपथ ली। जायसवाल पहले में जिला पंचायत खड़गवां के अध्यक्ष भी रहे हैं। श्याम बिहारी जायसवाल भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। साल 2013 के चुनाव में वह पहली बार विधायक चुने गए थे। 2018 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि हार का अंतर कम था।

इन विधायकों ने ली शपथ
बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली।
रामविचार नेताम ने मंत्री के रूप में शपथ ली।
केदार कश्यप ने मंत्री पद की शपथ ली।
दयालदास बघेल ने शपथ ली।
लखन लाल देवांगन ने मंत्री के रूप में शपथ ली

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

चारामा घाट NH 30 में बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 12 यात्री गंभीर

Share on Social Mediaकांकेर. कांकेर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं. घटना के बाद चीख पुकार मच गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग […]

You May Like