शादी की खुशियां मातम में बदलीं: मामूली धक्के पर दुल्हन के भाई की चाकू से हत्या, 7 गिरफ्तार

rashtra path
Share on Social Media

धमतरी। चौथिया परघनी कार्यक्रम के दौरान नाचते समय धक्का-मुक्की के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में दुल्हन के भाई चंदन निषाद की हत्या हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मगरलोड पुलिस और एएसपी शैलेन्द्र कुमार पांडेय के अनुसार, शनिवार को टेटकूराम निषाद अपनी पुत्री के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम भोथीडीह पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान नाचते समय वधु पक्ष के चंदन निषाद और अन्य के बीच बाजा बजाने वालों से धक्का लगने को लेकर विवाद हुआ।

विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चंदन निषाद की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई। तरुण ध्रुव और अन्य तीन लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दो नाबालिगों समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपितों में तोषण चक्रधारी, अभिषेक पटेल, हिनेश उर्फ हिलेश्वर, ताम्रज कंवर और गुलाब दीवान शामिल है। गिरफ्तार सभी आरोपित ग्राम भोथीडीह थाना मगरलोड जिला धमतरी के निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से

Share on Social Mediaरायपुर। विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित इस सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावना है. 24 फरवरी को राज्य का बजट वित्त […]

You May Like