मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर, 12 जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। महाभारत और वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास के अवतरण दिवस आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरू पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है। इस दिन गुरूओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। गुरू जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में उतारकर हमें आगे बढ़ना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बृजमोहन अग्रवाल के किया उज्जवला गैस कनेक्शन का वितरण

Share on Social Media रायपुर/12 जुलाई 2022/ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बहनों को “तत्पर” में निशुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हे का वितरण किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा […]

You May Like