2 साल के मासूम की गोबर गैस टैंक में मिली लाश, कल से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 5 Second

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के बरेलीमुंडा गोपालपुर गांव में दो साल के मासूम की गोबर गैस टैंक में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मासूम कल दोपहर से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन रात भर उसका कोई पता नहीं चला। आज सुबह गोबर गैस टैंक में उसका शव मिला। मृतक मासूम हर्ष कंवर अपने माता-पिता के साथ कुछ समय पहले तमिलनाडु रोज़ी–मजदूरी करने गए थे। इस दौरान हर्ष को उसके दादा प्रमोद कंवर और दादी के पास गाँव में छोड़ दिया गया था। कल दोपहर हर्ष घर में खेल रहा था, जबकि दादा–दादी और परिवार के अन्य सदस्य आराम कर रहे थे। जब वे सोकर उठे तो हर्ष नजर नहीं आया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। रातभर खोजबीन करने के बावजूद हर्ष का कोई पता नहीं चला। आज सुबह घर की बाड़ी में बंद गोबर गैस टैंक में हर्ष का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिसकर्मी मामले में पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कल लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आसपास खोजबीन की। आज बालक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस घटना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए तत्काल थाने से संपर्क करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा की फंदे पर लटकी मिली लाश, सदमे में परिवार

Share on Social Mediaदुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बोर्ड परीक्षा देने से पहले एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया. वह सोमवार को परीक्षा का एडमीट कार्ड लेकर घर आई, रात 12 बजे तक बहनों के साथ पढ़ाई भी की, लेकिन सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई […]