बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा की फंदे पर लटकी मिली लाश, सदमे में परिवार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 2 Second

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बोर्ड परीक्षा देने से पहले एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया. वह सोमवार को परीक्षा का एडमीट कार्ड लेकर घर आई, रात 12 बजे तक बहनों के साथ पढ़ाई भी की, लेकिन सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई मिली. यह दृश्य सबसे पहले छात्रा की मां ने देखा. घबराई मां की चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य भी कमरे से बाहर आए. मामला जामुल थाना इलाके के घासीदास नगर का है.

परीक्षा की तैयारी को लेकर (CG Student Suicide)

मृतिका की बहनों का कहना है कि नारायणी सोमवार को दोपहर 3 बजे बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर आई थी. नारायणी अपने एग्जाम को लेकर पूर्ण तरह से आश्वस्त थी. उसे अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा था. बड़ी बहन ने बताया कि रात को उसने बहनों के साथ 12 बजे तक पढ़ाई भी की, लेकिन सुबह जब उनकी मां उठी तो नारायणी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. नारायणी को इस हालत में देखकर मां घबराकर चीख उठी, जिसके बाद माता की आवाज सुनकर युवती के पापा और बहने भी उठ गए. सभी ने आसपास के लोगों और जामुल थाना पुलिस को सूचना दी.

पुलिस कर रही जांच

आत्महत्या की सूचना पर जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने  युवती के शव को नीचे उतारा और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. नाबालिग के कारणों की जांच जारी है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, कहा- पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Share on Social Mediaरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने झुमका जलाशय में बोटिंग करते हुए क्षेत्र के मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया […]