रायपुर में वैलेंटाइन डे पर अलर्ट

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 24 Second

रायपुर। वैलेंटाइन डे के मौके पर राजधानी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। बजरंग दल और प्रेमी जोड़ों के बीच संभावित विवाद की आशंका को देखते हुए शहर के प्रमुख उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजधानी के एक दर्जन से अधिक गार्डन और पार्कों में सुबह से पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। खासकर गांधी उद्यान, ऊर्जा पार्क, अनुपम गार्डन, दलदल सिवनी गार्डन और कलेक्टरेट गार्डन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर जवानों की तैनाती की गई है।

पुलिस ने संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्रों में फिक्स पिकेट लगाए हैं। सादी वर्दी में भी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति बनने से पहले उसे नियंत्रित किया जा सके।

शहर के कुछ भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी संगठन या व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर सेल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें। राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच वैलेंटाइन डे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Share on Social Mediaबिलासपुर। बिलासपुर वन मंडल के बेलतरा में रेंज सहायक के पद पर कार्यरत वेदप्रकाश शर्मा ने मुख्य वन संरक्षक सीसीएफ द्वारा जारी तबादला आदेश के खिलाफ अधिवक्ता जितेंद्र पाली के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस पीपी साहू […]

You May Like