कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर सियासत, T.S. बाबा को अजय चंद्राकर ने दी कांग्रेस छोड़ने की नसीहत

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 6 Second

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सियासत जारी है. राजनीतिक बयानबाजी के दौर के बीच अब भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का बड़ा बयान सामने आया है. चंद्राकर ने दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को कांग्रेस छोड़ने की नसीहत दी है. दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के “मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता” वाले बयान को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस का एक मिशन बन गया था, कि बाबा साहब को अपमानित करो. बाबा साहब को सलाह दूंगा कि कांग्रेस छोड़ दें. अपमान की एक पराकाष्ठा होती हैं. बाबा साहब एक गौरवशाली वंश से आते हैं. अब बाबा साहब को फैसला करना है कि कांग्रेस में अपमानित होना है या राष्ट्र के विकास के साथ अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाना है. छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी नक्सली हमले को आज 13 साल पूरे होने पर अजय चंद्राकर का बयान सामने आया. चंद्राकर कहा कि जिस दिन भूपेश बघेल अपने जेब में रखे सबूत को सार्वजनिक करेंगे. कवासी लखमा को सामने रख पूरे प्रदेश की जनता को घटनाक्रम बतायेंगे. नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कवासी लखमा को हॉस्पिटल में क्या कहा था ? जिस दिन ये सारी बातें सामने आएगी, सारी परते ख़ुद-ब-खुद खुलती जाएगी. आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल सहानुभूति के लिए अपना राजनीतिक ऑक्सीजन बना रखा हैं. भाजपा ने इस मामलें में हर स्तर की कार्रवाई की है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के उस बयान पर भी अजय चंद्राकर ने निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि खनिज संसाधनों से आदिवासियों को हिस्सा मिलना चाहिए. इस पर भाजपा विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर इतनी चिंता थी तो अपनी सरकार के दौरान विधानसभा या कैबिनेट में यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया? क्या केंद्र सरकार को एक भी पत्र लिखा गया?” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में रहते समय अपनी बात रखने का साहस नहीं होता, लेकिन कुर्सी जाने के बाद वे राजनीतिक चमकाने के लिए बड़े-बड़े बयान देते हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुप्रीम कोर्ट से पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को मिली जमानत, प्रदेश से रहना होगा बाहर

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराब नीति घोटाले से जुड़े दो मामलों में निरंजन दास को जमानत दी, लेकिन उन्हें प्रदेश से बाहर रहना होगा। बता […]

You May Like