जंगल में तेंदुआ का शिकार? चारों पैर के पंजे गायब… जांच करने पहुंची जंगल सफारी की टीम

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 17 Second

धमतरी. जिले के मगरलोड क्षेत्र के कोरगांव के जंगल में सोमवार को एक मृत तेंदुआ मिलने से हड़कंप मच गया है. तेंदुआ के चारों पैर के पंजे भी गायब हैं. घटना की सूचना मिलते ही जंगल सफारी रायपुर से डॉग स्क्वायड की टीम धमतरी पहुंची. उन्होंने रात भर क्षेत्र में निगरानी की. मामले को लेकर स्थानीय चरवाहों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मगरलोड के उत्तर सिंगपुर कक्ष क्रमांक 23 में 22 दिसंबर को शाम करीब 4:45 बजे एक तेंदुआ मृत मिला. पोस्टमार्टम हो चुका है. रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट  हो पाएगा कि तेंदुआ का शिकार किया गया है या नहीं. बता दें कि  इससे पहले 17 दिसंबर को कवर्धा जिले के जानकारी के अनुसार, मोतीनपुर और बोटेसूर गांव के बीच जंगल में तेंदुए का शव मिला था. जो करीब एक सप्ताह पुराना था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सीएम के मुगल शासन में भी हिंदू खतरे में नहीं वाले बयान पर MLA अजय का हमला, कहा- भूपेश बघेल को इतिहास पढ़कर बयान देना चाहिए

Share on Social Mediaरायपुर. दुर्ग में राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान पूर्व सीएम बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) ने बयान दिया था कि मुगल शासन में भी हिंदू कभी खतरे में नहीं थे, बीजेपी और आरएसएस डर फैलाकर चुनाव जीतते हैं. इस बयान पर विधायक अजय चंद्राकर (MLA Ajay Chandrakar) […]

You May Like