पूर्व सीएम के मुगल शासन में भी हिंदू खतरे में नहीं वाले बयान पर MLA अजय का हमला, कहा- भूपेश बघेल को इतिहास पढ़कर बयान देना चाहिए

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. दुर्ग में राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान पूर्व सीएम बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) ने बयान दिया था कि मुगल शासन में भी हिंदू कभी खतरे में नहीं थे, बीजेपी और आरएसएस डर फैलाकर चुनाव जीतते हैं. इस बयान पर विधायक अजय चंद्राकर (MLA Ajay Chandrakar) ने हमलावर होते हुए कहा कि भूपेश बघेल को पहले इतिहास पढ़ना चाहिए, फिर बयान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला, मोहम्मद अली जिन्ना और लियाकत अली खान की कितनी पीढ़ी का पहले धर्मांतरण हुआ और किन परिस्थितियों में हुआ. उन्होंने कहा कि वह ऐसे अन्य उदाहरण दे देंगे. कश्मीर डेमोग्राफी क्या थी और क्यों बदली, इसका अध्ययन करने के बाद बहस करें. बिना तथ्य और संदर्भ के बयान देना कांग्रेस की पुरानी आदत है.

छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान, अजय बोले- लोग अपनी परंपरा और संस्कृति के रक्षण के लिए सजग

सर्व आदिवासी समाज के 24 को छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का बयान दिया है. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के जरिए भारतीय संस्कृति और बस्तर पर सुनियोजित हमला किया जा रहा है. इसके पीछे विदेशी ताकतें और अंतरराष्ट्रीय साजिश है. स्थानीय स्तर पर विरोध होना स्वाभाविक है. यहां के लोग अपनी परंपरा और संस्कृति के रक्षण के लिए सजग है. समाज को समय रहते इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. अशिक्षा और पिछड़ेपन की वजह से धर्मांतरण की घटनाएं हो रही हैं. आज जारी होने वाले एसआईआर ड्राफ्ट लिस्ट को लेकर विधायक चंद्राकर ने कहा कि एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट आज जारी होगी. जिनकी मृत्यु हुई, जो लोग पलायन कर चुके हैं, उनके नाम सूची से हटाए गए हैं. पूरी प्रक्रिया 100 प्रतिशत छत्तीसगढ़ में ही संपन्न हुई. कांग्रेस ने अपने स्वभाव के अनुरूप इस पर कोई ठोस आपत्ति दर्ज नहीं कराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

SIR : छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची का आज होगा प्रकाशन, ऑनलाइन ऐसे चेक कर पाएंगे अपना नाम

Share on Social Mediaरायपुर. भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार को छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करने जा रहा है. इसके साथ ही 2026 में इन प्रदेश में प्रस्तावित चुनावी प्रक्रिया की तैयारियों में एक और अहम कदम पूरा हो जाएगा. चुनाव आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में तैयार किए गए ड्राफ्ट […]

You May Like