राज्य के सभी हवाई अड्डों तथा अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट पर होंगे कोविड सैम्पल चेकिंग

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु हवाई अड्डों एवं अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोविड सैम्पल चेकिंग करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राज्य के सभी हवाई अड्डो पर आने वाले यात्रियों के लिए कोविड सैम्पल चेकिंग किया जाए। इसी तरह अन्य राज्यों से अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट के माध्यम से आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य जांच टीम तैनात कर कोविड सैम्पल चेकिंग की जाए।

राज्य के समस्त संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को इस आशय का पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद संजय राउत ने एक बार फिर बागी विधायकों पर कसा तंज

Share on Social Mediaमुंबई. महाराष्ट्र के सियासी घमासान की लड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है और मामला सड़कों तक पहुंच चुका है. उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे (Uddhav Thackeray and Eknath Shinde) के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और पुतले जलाए जा रहे हैं. इस बीच […]