रफ्तार का कहर, रेत लदे हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 9 Second

अभनपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना गोबरा नवापारा नगर के चंपारण चौक के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, चंपारण चौक के पास रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शख्स वाहन के नीचे आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा इतना भीषण था कि हाईवा चालक ने वाहन के नीचे फंसे व्यक्ति को करीब 200 फीट तक घसीट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि, गरियाबंद और धमतरी दोनों जिलों से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। यही हाईवा गोबरा नवापारा होते हुए राजधानी रायपुर तक पहुंचते हैं, जिससे इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं। अब सवाल यह है कि बार-बार हादसों के बावजूद खनिज विभाग आखिर क्यों चुप है? जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता और ढीली कार्रवाई के चलते अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हनुमान जयंती पर राम जानकी मंदिर में होगी 5 दिवसीय रामकथा, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय आयोजन में होंगे शामिल

Share on Social Mediaरायपुर। हनुमान जयंती के अवसर पर राम जानकी मंदिर, नर्मदा कुंड, निर्वाणी अखाड़ा में इस वर्ष 5 दिवसीय भव्य रामकथा आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में शामिल होने राज्यपाल रमेन डेका के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी आमंत्रण पत्र सौंपा गया, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए उपस्थित […]