एएसआई की हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार…

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

महासमुंद सायबर सेल के एएसआई विकास शर्मा की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक परिवार से दो बेटे और उनका पिता तथा दूसरे परिवार से दो सगे भाई शामिल हैं। तीन डॉक्टरों की संयुक्त शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। सिटी कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बंदे ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी दुर्गेश कन्नौजे की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 147, 149 (बलवा) और धारा 302 (हत्या) का अपराध पंजीबद्ध कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी शेर सिंह बन्दे ने दर्ज एफआईआर में बताया है कि वे थाना प्रभारी के पद पर थाना महासमुन्द में पदस्थ हैं। आज 20 मार्च को उनि कपिश्वर पुष्पकार द्वारा मृतक विकास शर्मा को आरोपी सन्नी नामदेव, शेखर नामदेव, अनिल सूर्यवंशी, ओजस्वी नामदेव एवं इन्द्रराज सूर्यवंशी सभी निवासी महासमुन्द द्वारा मारपीट कर चोट पहुंचाने से डक्टर ने ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया है। सूचक दुर्गेश कुमार कन्नौजे की सूचना पर बिना नम्बरी अपराध 0/2022 धारा 147, 149, 302 भादवि के तहत पंजीबध्द कर वापस पुलिस स्टेशन आया।

रिपोर्ट के अनुसार दुर्गेश कुमार पिता युरेन्द्र कन्नौजे उम्र 28 साल साकिन क्लब पारा महासमुन्द ने पुलिस को बताया कि घटना 19 मार्च की रात करीब नौ बजे की है। घटना स्थल पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने महासमुन्द में मारपीट की गई। आरोपी सन्नी नामदेव, शेखर नामदेव, अनिल सूर्यवंशी, ओजस्वी नामदेव एवं इन्द्रराज सूर्यवंशी सभी निवासी महासमुन्द के हैं। पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने में सन्नी नामदेव, अनिल सूर्यवंशी गाली गलौच कर रहे थे। उसी समय विकास शर्मा आया और समझाने लगा। तो इन लोगों ने धक्का देकर उसे जमीन में गिरा दिया और हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। उसी समय शेखर नामदेव, ओजस्वी नामदेव और इन्द्रराज सूर्यवंशी आये। पांचों मिलकर विकास शर्मा से मारपीट करने लगे। जिससे विकास शर्मा वहीं पर बेहोश हो गया। तब उन लोग छोड़कर भाग गए।

तब दुर्गेश और आशीष वर्मा दोनों ने उसे उठाया और लालविजय सिंहदेव के कार में बेहोशी हालत में डॉ चोपडा के जैन नर्सिंग होम ले गए। अस्पताल में जाकर भर्ती कराये। उपचार के दौरान विकास शर्मा की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार विकास शर्मा को सन्नी नामदेव, शेखर नामदेव, अनिल सूर्यवंशी, ओजस्वी नामदेव एवं इन्द्रराज सूर्यवंशी ने मारपीट कर हत्या किया है। जिसकी रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे में धुत्त चालक ने ठेले को मारी टक्कर, युवक की मौत; रास्ते में जा रहे लोगों को भी कुचला

Share on Social Mediaबूढ़ा तालाब के ठीक सामने कैलाशपुरी वाली सड़क पर मजार के सामने देव राजपाल नाम का यह ड्राइवर नशे में अपनी एसयूवी को ड्राइव कर रहा था। रात के वक्त लहराती हुई गाड़ी मौत बनकर तांडव कर रही थी। सड़क के किनारे टहल रहे लोगों को घायल […]

You May Like