नहीं थम रहा गजराज का आतंक, सो रहे पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 36 Second

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार रात एक बार फिर गजराज का आतंक देखने को मिला है. भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा स्थित बिसाही पोड़ी गांव में हाथी ने दंपति को कुचलकर मार डाला. घटना करीब 2 बजे रात की है, जब पति-पत्नी एक साथ खलिहान में सो रहे थे. जानकारी के मुताबिक, मृतक कबिलास राजवाड़े अपनी पत्नी धनियारो के साथ खलिहान में धान की रखवाली कर रहा था. देर रात हाथी ने हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद लोगों से मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि वन विभाग हाथियों के सही लोकेशनकी जानकारी नहीं जुटा पा रहे हैं. बता दें कि 22 नवंबर को रामकोला वन परिक्षेत्र में दोपहर के वक्त चार लोग जंगल में बाइक से गए थे. वह जंगल में भटकी गाय और जड़ी-बुटी की तलाश में पहुंचे थे. लौटने के दौरान लगभग शाम 4 बजे उनका अचानक हाथियों से सामना. एक हाथी ने आक्रमक होकर पूर्व उपसरपंच मोहम्मद सैफुद्दीन को कुचलकर मार डाला. वहीं अन्य तीन लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

DG-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हुए शामिल, 12 घंटे तक चलेगा सत्र

Share on Social Mediaरायपुर. 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक जारी है. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं. […]

You May Like