CM ने NDA गठबंधन पर कसा तंज:भूपेश बोले- अहंकार में डूबी है केंद्र सरकार, NDA के जाने का दिन आ गया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 44 Second

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार अहंकार में डूबी हुई है. जितनी एजेंसी है उसका दुरुपयोग कर रही है. अपने विरोधियों को दबाने और प्रताड़ित करने के लिए इस तरह से हथकंडे अपना रही है. लेकिन, कांग्रेस न कभी डरी है और न ही झुकी है. उन्होंने कहा कि NDA में गड़बड़ी तो चल ही रही है. पहले महाराष्ट्र और अब बिहार में हुआ है. NDA के अब जाने का दिन आ गया है.

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के बाद बिलासपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए CM बघेल ने कहा कि BJP में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करना उनका अपना काम है. किसे अध्यक्ष बनाना है और नहीं बनाना. यह उनका निर्णय है. नए अध्यक्ष अरुण साव को CM ने बधाई देते हुए कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन एक आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को हटाना उचित नहीं था. यह निर्णय बाद में लेना था.

आदिवासियों के हितों और अधिकारों के लिए कांग्रेस है सचेत
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के हित के लिए काम किया है. चाहे वह वन अधिकार अधिनियम हो, पेसा कानून हो, वनोपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने की बात हो या उनके संस्कृति और संरक्षण की दिशा में काम कर रही है. छत्तीसगढ़ सरकार इस पर लगातार कांग्रेस की नीतियों के अनुरूप काम कर रही है.

CM ने तीन बैगा आदिवासियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
विश्व आदिवासी सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से संतोषी बैगा, शिवरतन बैगा व सुरेखा बैगा को सहायक शिक्षक की नियुक्ति पत्र सौंपा है. सम्मेलन में उपस्थित आदिवासी नेताओं व प्रमुखों के बीच इस बात की चर्चा हो रही थी कि सीएम ने जो वादा किया था उसे विश्व आदिवासी दिवस के दिन ही पूरा करके दिखाया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों की पीड़ा:अधूरी पढ़ाई से अधर में भविष्य, टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Share on Social Mediaरूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से पढ़ाई अधूरी छोड़कर देश वापस लौटे विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है. इसे लेकर मेडिकल के इन छात्रों ने पिछले सप्ताह रायपुर में प्रदर्शन भी किया था. इन बच्चों की पढ़ाई पूरी हो सके, इसके लिए अब छत्तीसगढ़ सरकार ने कदम उठाया […]