शराब घोटाला मामले में और 4 दिन ED की रिमांड पर रहेंगे अनवर ढेबर

Share on Social Media

रायपुर. 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले में आज महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, शराब के कारोबारी पप्पू ढिल्लन सहित आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया.

आज की सुनवाई में जबलपुर हाईकोर्ट के वकील, उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के वकील समेत करीब 12 वकील बाहर से आए थे. इसके बाद भी इन चारों को राहत नहीं मिल सकी.

चारों अभियुक्तों के वक़ील फैजल रिज़वी ने बताया कि ईडी को चार दिन रिमांड कोर्ट ने दिया है. 9, 5, 4 दिन का रिमांड ED के द्वारा मांगा गया था, लेकिन चार दिन का रिमांड दिया गया है. 19 मई को दोपहर एक बजे तक फिर से पेश करने का आदेश दिया गया है.

ईडी का दावा है कि साल 2019 से 2022 के बीच प्रदेश में बड़ा शराब घोटाला हुआ है. जिसमें 2 हजार करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋण पुस्तिका की जगह पर सुझाएं दूसरा शब्द, उचित शब्द सुझाने वाले को एक लाख रुपये

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेती किसानी से जुड़े शब्दों पर कितने संवेदनशील हैं और हर शब्द की बारीकी पर कितना ध्यान देते हैं. इसकी झलक तब मिली जब उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से ही कहा कि आप इसके लिए अच्छा सा सुझाव दें. उपयुक्त सुझाव पर एक लाख रुपये […]

You May Like