चीन में भूकंप से तबाही, सौ से ज्यादा इमारतें ढहीं

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बीजिंग. पूर्वी चीन के कुछ हिस्सों में शनिवार देर रात 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम 21 लोग घायल हो गए और 126 से अधिक इमारतें ढह गईं.

चीनी मीडिया के अनुसार, शनदोंग प्रांत की पिंगयुआन काउंटी में रात दो बजकर 33 मिनट पर आए भूकंप के झटके बीजिंग, तियानजिन, हेनान और हेबेई प्रांत सहित उत्तरी चीन के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए. पिंगयुआन बीजिंग से लगभग 345 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में घरों में रखे फर्नीचर हिलते हुए और लोग घरों से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. भूकंप के कारण बीजिंग, तिआनजिंग और चांगझोऊ से जाने वाली 20 ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया. चीन रेलवे बीजिंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड के अनुसार, भूकंप के कारण शिजियाझुआंग-जिनान हाई-स्पीड रेलवे की लगभग 30 ट्रेन भी रोकी गईं.

वहीं, चीन के पूर्वोत्तर जिलिन प्रांत में भारी बारिश के बाद कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नूंह हिंसा में पत्थरबाजों का ठिकाना बना होटल ध्वस्त

Share on Social Mediaनूंह. नूंह हिंसा में पथराव के लिए इस्तेमाल की गई इमारतों को ध्वस्त करने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. तोड़फोड़ दस्ते ने होटल समेत 100 मकानों पर बुलडोजर चलाया. साथ ही 500 रेहड़ियों और झुग्गियों को भी तोड़ दिया. रविवार सुबह सात बजे शुरू हुई […]

You May Like